
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भागलपुर के कालीचरण घाट स्थित कोइलावीर बाबा के मन्दिर पर आकाशीय बिजली गिरने से गुंबज क्षतिग्रस्त हो गया।शुक्रवार को आकाशीय बिजली की आवाज ने लोगों के अन्दर भय उत्तपन्न कर दिया। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी ,जिसने मंदिर को क्षति ग्रस्त कर दिया। शुक्र हैं कि कोई जनहानि नहीं हुई। आस पास के लोगों का कहना है कि इस तरह लगातार बीस मिनट तक बिजली गिरने का केन्द्र बना रहा यह मंदिर। इस दौरान प्रभु वर्मा, दशरथ सहनी, रानी देवी व शिव मंदिर के पुजारी घनघोर बारिश में बिजली गिरते देख भयभीत हो गए।यह कोइलावीर बाबा का मंदिर निषाद समाज द्वारा बनवाया गया है जिसकी न्यू 1962 में रखी गई थी, यहां निषाद समाज के लोग पूजा अर्चना करते हैं यह उनकी आस्था का केंद्र है जिस पर अकाशीय बिजली गिरी जिससे मन्दिर को क्षति पहुंची।

More Stories
शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल
“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा
सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर