बुनियादी शिक्षा के लिए हिंदी और गणित विषय का ज्ञान आवश्यक
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय शिक्षकों का दो दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के तीसरे बैच का समापन गुरुवार को पडरौना बीआरसी पर हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षकों को हिंदी और गणित विषय के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान बीईओ पंकज सिंह ने कहा कि, बच्चों की बुनियादी शिक्षा के लिए हिंदी और गणित विषय का ज्ञान आवश्यक है। इसलिए शिक्षकों को इन विषयों की पढ़ाई पर विशेष जोर देना चाहिए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को गणित व भाषा में दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में ए आर पी तारकेश्वर शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, मेहरुद्दीन अली, संजीव कुमार, जितेंद्र सिंह द्वारा प्रशिक्षण की बारीकियों के बारे में बताया गया। इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी ,प्रवीण पाण्डेय, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकृति कुशवाहा, सोनम पाण्डेय, शिवानंद मिश्रा, आदित्य नारायण सिंह, पीतांबर यादव, आराधना राय, अनंत कुमार सिंह ,अरविंद मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…