विश्व पर्यावरण दिवस पर इफको द्वारा आयोजित की गई किसान सभा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जरवल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 5 जून 2023 को रसूलाबाद साधन सहकारी समिति लिमिटेड स्थान अरई उमरी गांव में इफको द्वारा एक किसान सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में इफको बहराइच के क्षेत्र प्रबंधक सर्वजीत वर्मा के द्वारा किसानों को पर्यावरण हितैषी इफको नैनो यूरिया तथा इफको नैनो डीएपी के प्रयोग करने हेतु अनुशंसा की गई किसानों को यह बताया गया की अभी गन्ने की फसल में कोई भी किसान भाई यूरिया के स्थान पर इफको नैनो यूरिया तथा डीएपी के स्थान पर नैनो डीएपी का प्रयोग करने पर मृदा व पर्यावरण दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं। प्रयोग करने हेतु 4 मिलीलीटर नैनो डीएपी व नैनो यूरिया को प्रति लीटर पानी में घोलकर पत्तियों के ऊपर छिड़काव किया जा सकता है छिड़काव करते समय यह सावधानी रखें फसल की पत्तियां पूरी तरह से भीग जाए जिससे पौधे छिड़काव का पूर्ण उपयोग कर सकें । धान की रोपाई के समय इसको नैनो डीएपी को 5 मिलीलीटर 1 लीटर पानी में मिलाकर जड़ों को आधे घंटे तक भिगोकर यदि धान की रोपाई की जाए तथा खड़ी फसल में रोपाई के 30 दिन के बाद 2 मिलीलीटर नैनो डीएपी 1 लीटर पानी में घोलकर पत्तों के ऊपर छिड़काव कर दिया जाए तो जमीन में दी जाने वाली डीएपी की मात्रा घटाकर आधा करने पर भी फसल से अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं जिससे किसानों को आधे खर्चे में ही फसल में डीएपी की आपूर्ति की जा सकती है नैनो डीएपी का मूल्य ₹600 प्रति बोतल है जोकि एक बोरी डीएपी के बराबर कार्य करती है। साथ ही किसानों को जल विलेय उर्वरक ,सागरिका ,जैव उर्वरक, जैव अपघटक के प्रयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में योगेश वर्मा एस. एफ.ए.इफको बहराइच ,शकीक खान ,सचिव साधन सहकारी समिति लि. रसूलाबाद, राजेश सिंह ग्राम प्रधान, प्रयाग दत्त शुक्ला, संजय सिंह, अजय सिंह,लाल सिंह सहित लगभग क्षेत्र के 60 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। चयनित किसानों के खेत पर नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के प्रदर्शन का भी आश्वासन दिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

6 minutes ago

भारत सेमीफाइनल में: वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…

13 minutes ago

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

8 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

9 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

9 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

10 hours ago