सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता खिचड़ी भोज

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l मकर संक्रांति के उपरांत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बिलरियागंज द्वारा खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण आयोजन किया गयाl जिसमे व्यापार मंडल द्वारा गरीबों को कम्बल बांटा गयाl तो वहीं पर हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक साथ बैठ कर खिचड़ी खाया जिससे हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूती मिलती है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बिलरियागंज द्वारा आयोजित खिचड़ी कार्यक्रम में कव्वाली का भी आयोजन किया गया था, जिसमे दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया। खिचड़ी भोज में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मकर संक्रांति एवं नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ। जहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बिलरियागंज की टीम अमित कुमार गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, रामबूझ गुप्ता, अम्बिका प्रजापति, विनय मद्धेशिया, विशाल जायसवाल, बजरंग गुप्ता, विनय मोदनवाल, प्रदीप, वीरेंद्र वर्मा, अशफाक मंजर सर्वेश यादव विजय मद्धेशिया संदीप चौरसिया अलाउद्दीन हाशमी पवन रामकुमार सिंह राजकुमार प्रजापति बिलरियागंज नगर चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित नगर के सम्मानित व्यवसायियों के साथ ग्राम वासी नगर वासी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

15 minutes ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

26 minutes ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

1 hour ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

9 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

11 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

11 hours ago