नयी दिल्ली एजेंसी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी का चुनाव बड़ा साफ होता जा रहा है। भाजपा के 10 वीडियो बनाम केजरीवाल के 10 काम। जनता को तय करना है कि उनको भाजपा के 10 वीडियो चाहिए या केजरीवाल के 10 काम चाहिए। 4 तारीख को चुनाव हैं। दिल्ली की जनता इन सब वीडियो के जवाब दे देगी। इस देश में किस तरह की नौटंकी चल रही है पता नहीं। रोज सुबह एक नया वीडियो सामने आ जाता है। दिल्ली में आप को 230 से ज्यादा सीटें आएंगी और बीजेपी की 20 से कम आएंगी। इनको अपने बड़े बड़े मंत्रियों को बुलाना पड़ रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई द्वारा शराब नीति पर दाखिल चार्जशीट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट दे दी है। कल की चार्जशीट से यह साबित हो गया है कि इनको मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ रत्ती भर भी सबूत नहीं मिला है। केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई-ईडी के करीब 800 अधिकारी पिछले 4 महीने से इस पर काम कर रहे थे। उन्हें सिर्फ एक काम दिया गया था- कुछ भी करो, मनीष सिसोदिया को सलाखों के पीछे डाल दो। आज की चार्जशीट से पता चलता है कि उन्हें उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने कहा है कि अगर एक दिन के लिए सीबीआई और ईडी को उन्हें सौंप दिया जाए तो बीजेपी के आधे से ज्यादा नेता जेल में होंगे।
गुजरात चुनाव पर बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वहां के लोगों को अचंभा हो रहा है कि एक ऐसा शख्स आया है जो उनके हक की बात कर रहा है। बिजली कम करने से लोगों को 3-4 हजार रुपये महीना बचने लगेगा। किसानों के एमएसपी के ऊपर फसल खरीदेंगे। हमारा एजेंडा लोगों को पसंद आ रहा है। एक तरफ आशा है और एक निराशा है। गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…