सरकार हर हाथ को काम के लक्ष्य को ध्यान में रख कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जोड़ रही है: विधायक

एक दिवसीय रोजगार मेला संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड सांथा, संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी के द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हर हाथ को काम के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास मिशन के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है साथ ही प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया एवं शुभकामनाएं दी। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी टाटा लिमिटेड, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड, इंटास बायोटेक हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, के एस मारुती इंटरप्राइजेज, मानव सेवा संस्थान, श्री नमो अन्न दी एसेंशियल ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 254 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 84 प्रतिभागियों का चयन हुया।
इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, जिला कौशल प्रबंधक धीरेन्द्र सिंह, प्रशांत मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर, प्लेसमेंट प्रभारी राजेश कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM…

29 seconds ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

11 minutes ago

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

1 hour ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

1 hour ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

1 hour ago