बेल्थरा रोड़ में केदार नाथ मन्दिर बना आकर्षण का केंद्र

घनश्याम तिवारी

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) मानस मंदिर बाल संघ दुर्गा पूजा समिति द्वारा तैयार किया जा रहा बाबा केदारनाथ मन्दिर के आकार का पंडाल चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले एक माह से कमेटी के लोगो द्वारा तैयार किए जा रहे इस पंडाल की लागत लगभग 6 लाख रुपये की लागत आ रही है। लगभग देवी दरबार बन कर तैयार हो गया है। जिसमे सप्तमी के दिन पूजन अर्चन होगा। दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर बेल्थरारोड में पूजा पंडालों को युद्ध स्तर पर विभिन्न कमेटियों द्वारा अंतिम रूप देने का सिलसिला जारी है। नगर के मानस मंदिर के समीप रेलवे स्टेशन चौराहा डाक बंगला मार्ग पर श्री मानस मंदिर बाल संघ द्वारा बनाया जा रहा बाबा केदारनाथ मंदिर के सदृश बन रहे दुर्गा पूजा पंडाल को पिछले एक माह से समिति के दर्जनों सदस्य दिन रात मेहनत कर इसे अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। समिति के डायरेक्टर चुन्नू गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से वह दुर्गा पूजा से वंचित रह गए थे। इस बार कमेटी के बच्चों में काफी उत्साह की स्थिति थी। वह कुछ अलग तरह का पंडाल तैयार करने का सुझाव दे रहे थे। अंत में निर्णय यह लिया गया कि क्यों न क्षेत्र के लोगों को इस बार बाबा केदारनाथ मंदिर का दर्शन कराने के लिए पूजा पंडाल तैयार यहीं कराया जाए। फिर हम सभी मिलकर इस मुहिम में जुट गए। कमेटी के अध्यक्ष राहुल मद्धेशिया (बेचू),उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश (झिंनु) ,अनुज कुमार (शनि),राहुल मद्धेशिया (भोला),कृष्ण कुमार (गोलू) ,चुन्नू मद्धेशिया, अजय कुमार, अंकुर वर्मा ,आकाश, विवेक, सुमित कुमार ,अमित कुमार, रवि अरविंद, शेरू,अभिषेक मिश्रा, नवनीत ,गुड्डू ,मनीष, अभी, आशु, अमन ,रजत करेंट, विनय विशाल, किशन, रवि, बेचन, चेतन, विशाल, श्रीराम प्रसाद ,भीम बिरजेश गोलू बिट्टू आदि के द्वारा एक माह से तैयार किए जा रहे इस पंडाल में अब तक एक ट्रक बल्ली पटरा लग चुका है। बताया कि चूकि पूरे पंडाल की तैयारी कमेटी के सदस्यों द्वारा ही की जा रही है, ऐसे में इसकी लागत सिर्फ 6 लाख के लगभग पड़ रही है। कहा कि दो दिन में पूरा पंडाल तैयार कर लिया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

3 minutes ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

11 minutes ago

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

1 hour ago

जानिए 19 फरवरी को जन्मे वो नाम जिन्होंने दुनिया बदली

📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…

1 hour ago

आज के दिन इतिहास में: 19 फरवरी की अनसुनी घटनाएँ

19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…

1 hour ago