भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन आयोजित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वांचल कम्प्यूटर एजुकेशन बक्शीपुर सेन्टर पर मिसाइलमैन, पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन एवं शेरी नशिस्त का आयोजन प्रबंधक जावेद अंसारी की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री रामचेत चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि भोजपुरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, रईस अहमद चुन्नू, कैश अंसारी, मुर्तजा हुसैन रहमानी, आफताब अहमद मुन्ना, अमीरून निशा स्वीटी थे। कार्यक्रम का संचालन कवि व शायर मिन्नत गोरखपुरी ने पढ़ा,
जो एक शख्स था,
वही अब्दुल कलाम था किया।
सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाई |
इस अवसर पर कवियित्री आशियां सिद्दीकी ने पढ़ा,
कलम काप उठती हैं जब अब्दुल कलाम लिखती हूं
कलम की नोक कहती हैं मैं हिंदुस्तान लिखती हूं |
गौतम गोरखपुरी ने पढ़ा,
मोहब्बत लेकर निकला हूं जहां में
पिछली पहचान से बाहर आ गए।
एकता उपाध्याय ने पढ़ा,
आवाज देने पर तो जमाना सुन लेता है,
जो खामोशी भी सुन ले वो मुहब्बत है!
फुरकान फरहद गोरखपुरी ने पढ़ा,
रुकावट आएगी लेकिन तुझे आगे ही चलना है
अंधेरों से न घबराना दिया बनकर के जलना है |
अरविंद यादव ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पद्मश्री रामचेत चौधरी ने कहा कि भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी काबिलियत से पूरी दुनिया में अपने कार्यों से भारत का नाम बुलंद किया। ऐसे महान शख्सियत को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम को नयी पीढ़ियों को प्रेरणा लेकर अपने कैरियर को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने डा. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि दुर्गम इलाकों से निकल कर उन्होंने अपने सपनों को साकार किया था, उन्होंने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम के संघर्षों को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जावेद अंसारी ने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विशेष रूप से उन्हें याद करना सभी भारतीयों का नैतिक अधिकार है।
इस अवसर पर मुख्य रूप अभिषेक विश्वकर्मा, आशुतोष सिंह चौहान, साजदा, नितेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र ओझा, खुशबू साहू, अलहम, सिद्धार्थ, विट्टू, हिना, प्रिंस, साहिल, स्वाति, नीतीश , सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें, अस्पतालों में ही बेहतर इलाज सुनिश्चित करें: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर…

1 minute ago

वंदन योजना में लापरवाही पर तीन नगर पंचायतों के ईओ को नोटिस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों…

18 minutes ago

शिक्षकों के बीच पहुंचे सदर विधायक, ध्रुव त्रिपाठी के लिए मांगा समर्थन

शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संपर्क,शिक्षक हितों में किए गए कार्यों का दिया हवाला…

22 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 6,250 रुपये, सुरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली…

53 minutes ago

गो-तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बनकटा थाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में…

56 minutes ago

4.53 करोड़ रुपये से बना बनकटा का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निर्माण कार्य पूरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया के विकास खंड बनकटा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के…

60 minutes ago