जश्ने ए आज़ादी के नाम कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन हुआ

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)lआज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जश्नेआज़ादी के अवसर पर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभागार में एक शाम जश्ने ए आज़ादी के नाम कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन शिवेंद्र कुमार पाण्डेय वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग बहराइच की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अब्दुल रफ़ी खान बम्पर बहराइची के संयोजन एवं जिले के सुप्रसिद्ध शायर व शिक्षक रईस सिद्दीकी के संचालन में लगभग दो दर्जन हिंदी उर्दू साहित्यकारों ने आज़ादी के गीत गाये। जिनमें पी के प्रचण्ड,प्रदीप बहराइची,डाक्टर मुबारक अली, शाहनवाज़ बहराइची,अजीत कुमार मौर्या,फ़ौक़ बहराइची,तिलक राम अजनबी,काशिफ़ नानपारवी,कलीम तन्हा,अतीक कासगंजवी,लक्ष्मी कान्त त्रिपाठी,जमाल अज़हर सिद्दीकी,सुनील कुमार,शराफ़त उल्ला,रईस सिद्दीकी बहराइची, बम्पर बहराइची,कवियत्री रश्मि प्रभाकर मुरादाबाद,कवियत्री ज्योत्मा शुक्ला रश्मि गोण्डा व शायरा फ़ौज़िया अमरीन बहराइच ने देश भक्ति पर एक से बढ़कर एक रचनाएं पेश की इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक पी एन पाठक,आनन्द पाठक,विजय उपाध्याय,एम सिराजुद्दीन न्यूटन,शफीक अहमद बागबान, समेत बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारियों ने साहित्यकारों का उत्साहवर्धन किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

5 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

8 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

8 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

8 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

9 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

9 hours ago