संवैधानिक जागरूकता की दिशा में कन्हैया जूनियर हाई स्कूल की अनूठी पहल

गणतंत्र दिवस पर कन्हैया जूनियर हाई स्कूल में पुस्तकालय की स्थापना, शिक्षा और संवैधानिक चेतना को मिला नया आधार


गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कन्हैया जूनियर हाई स्कूल, शाहपुर में विद्यालय परिसर के भीतर एक सुव्यवस्थित पुस्तकालय की स्थापना की गई। यह पहल विद्यार्थियों में पठन-संस्कृति को प्रोत्साहित करने, शिक्षा के स्तर को मजबूत करने और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।
विद्यालय में पिछले नौ महीनों से जागरूक नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा, संविधान, सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे थे। इन्हीं सतत प्रयासों की कड़ी में गणतंत्र दिवस पर पुस्तकालय की स्थापना कर शिक्षा को व्यवहारिक और सशक्त स्वरूप देने का प्रयास किया गया।
विद्यालय पुस्तकालय के लिए उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद पुस्तकों की समुचित व्यवस्था की गई है। इस पुस्तक सहयोग में वी एम्ब्रेस ट्रस्ट, नई दिशा सेवा ट्रस्ट तथा रत्न निधि चैरिटेबल ट्रस्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से नई दिशा सेवा ट्रस्ट द्वारा नगर निगम गोरखपुर के आरआरआर केंद्र के संचालन के माध्यम से इस अभियान को सामुदायिक समर्थन प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें – बरहज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

पुस्तकालय की संपूर्ण व्यवस्था विद्यालय परिसर में विधिवत स्थापित कर पुस्तकों को विद्यालय प्रशासन को औपचारिक रूप से सौंपा गया। यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी पुस्तकें विद्यालय उपयोग के लिए पूर्णतः समर्पित हैं तथा उनके संरक्षण, संचालन और नियमित उपयोग की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होगी।
इस शैक्षणिक पहल का सफल संचालन जय वर्धन सिंह द्वारा किया गया, जबकि उजैर एवं शिवम पांडेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। विद्यालय प्रशासन ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय विद्यार्थियों में अध्ययनशीलता, अनुशासन और संवैधानिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें – सी.बी. एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

आयोजकों के अनुसार, भविष्य में इसी कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, नैतिक मूल्य, संवैधानिक समझ और सामाजिक जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने हेतु विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

मनरेगा कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान पर सख्ती, 25 से 30 मार्च तक एमआईएस फीडिंग पूरी करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मनरेगा कर्मियों के लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर…

4 hours ago

सामाजिक बुराइयों पर काबू पाने के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास जरूरी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाज समय के साथ लगातार बदलता रहता है। विकास, तकनीकी प्रगति…

4 hours ago

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

17 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

17 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

17 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

17 hours ago