कंगारू किड्स स्कूल में इंद्रधनुषी कार्यक्रमों के मध्य ग्रेजुएशन सेरेमनी संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l कंगारू किड्स प्री प्राईमरी इंटरनेशनल स्कूल, खलीलाबाद के ग्रेजुएशन सेरेमनी में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लियाl समागम की शुरूआत मुख्य अतिथि प्रभा देवी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने संस्थान की संरक्षक प्रतिष्ठा चतुर्वेदी के साथ वाग्देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर औेर माल्यार्पण कर कियाl सरस्वती वंदना के बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने अनेक मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किएl तत्पश्चात अतिथियों ने कन्वोकेशन ड्रेस में सज्जित बच्चों को साल भर की गतिविधियों के मेडल, प्रशस्ति पत्र व डिग्री देकर सम्मानित किया।
ग्रेजुएशन सेरेमनी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुष्पा चतुर्वेदी ने स्कूल करके सीखने की विधि से बच्चों को पढ़ाने के लिए कटिबद्ध हैl साथ ही सुरक्षा और स्वास्थ्य पर बल दिया जाता हैl
संरक्षक प्रतिष्ठा चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रेजुएशन सेरेमनी से विद्यार्थियों के हौसलों को बुलंद होते हैंl उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करने का अहसास होता है। इस तरह के समागम से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है जो उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने तथा सफलता की बुलंदियां छूने में मदद करता है।

प्रभा सेवा समिति के मुख्य कोऑर्डिनेटर विजय कुमार राय ने कहा कि समिति प्रदेश भर में शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैl
कार्यक्रम का संचालन ब्लूममिंग बड्स स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र पाण्डेय और आभार ज्ञापन कंगारू किड्स की कोऑर्डिनेटर रिया मेहता ने कियाl
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर राजश्री ओझा, सपना सिंह, आलोक पांडेय, तृप्ति त्रिपाठी, सौम्य चंद्रा, सीता मल्ल, अवधेश यादव, विजया त्रिपाठी, अमित मिश्रा सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

6 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

6 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

7 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

7 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

8 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

9 hours ago