आगामी चुनाव में लालगंज में कमल को मिल गयी मोदी की गारण्टी -रतन गुप्ता

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अलर्ट मोड़ पर आ गई है। सपा के पीडीए के जवाब में पिछ़डों को जोड़ने के लिए अवध, ब्रज व गोरखपुर क्षेत्र के 7 ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। गोरखपुर क्षेत्र के लालगंज से रतन गुत्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। एडवोकेट रतन गुप्ता निजामाबाद तहसील के नेवादा बाजार के रहने वाले है। वह वर्ष 2010 में बूथ अध्यक्ष के रूप में भाजपा से जुड़कर सामाजिक कार्याे में सक्रिय रहे। पिछले विधान सभा चुनाव में निजामाबाद संयोजक के पद कार्य किया। जबकि जिला पंचायत चुनाव में गौरा हरदो के संयोजक के पद लोगों को जोड़ने का काम कर चुके हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी आसीन रहे है। वर्तमान में मद्धेशिया वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर तैनात है। अब पार्टी ने उन्हें लालगंज भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में लालगंज भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष रतन गुप्ता का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व ने जो मुझे नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए पूरी लगन, ईमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। मै प्रदेश नेतृत्व को बधाई देता हूं उन्होंने मुझे नई जिम्मेदारी सौंपी है। वैसे 14 सालों से भाजपा के लिए सक्रिय हूं आगामी लोकसभा चुनाव में लालगंज में कमल खिलाने का भरपूर प्रयास करूंगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

4 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

6 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

6 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

7 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

7 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

7 hours ago