मान्यता की आड़ में टीन शेड में संचालित हो रहा कमल चन्द्र निर्मला देवी पब्लिक स्कूल

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नहीं पड़ी नजर

मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत बसवार डढ़ियां का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लाक में ग्राम पंचायत बसवार डढ़ियां में आज कई वर्षों से मुख्य सड़क पर स्थित कमल चन्द्र निर्मला देवी पब्लिक स्कूल संचालित होता चला आ रहा है जो केवल टीन शेड में संचालित हो रहा है। इस विद्यालय की मान्यता उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया हैं। सरकार की मंशा है कि कोई भी स्कूल संचालित करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही स्कूल संचालित किया जा सकता है तो फिर यह स्कूल कैसे कई वर्षों से संचालित हो रहा है ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से ही संचालित होना संभव है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठौरा ब्लाक में ग्राम पंचायत बसवार डढ़ियां में कई वर्षों से मुख्य सड़क पर स्थित कमल चन्द्र निर्मला देवी पब्लिक स्कूल संचालित होता चला आ रहा है जो केवल टीन शेड में संचालित हो रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा कक्षा एक से पांच तक मान्यता प्राप्त स्कूलों में से एक है जो शुरू से ही केवल टीन शेड में संचालित हो रहा है। छात्र संख्या की बात करें तो इस विद्यालय में कुल 95 बच्चे पंजीकृत है। तीन अध्यापक कार्यरत है जिसमें प्रधानाध्यापक बीएड और अन्य अध्यापक बीए करके विद्यालय में कार्यरत है। विभागीय अधिकारियों की मेहरबानियों पर वर्षो से यह विद्यालय टीनशैड में संचालित है।
इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी मिठौरा आनंद मिश्रा ने कहा कि अभी हम मीटिंग में है। संम्बधित विद्यालय का जांच करके उनके विरुद्ध कार्यवाही किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

6 hours ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 hours ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

6 hours ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

7 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

7 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

7 hours ago