कलयुगी बेटे ने की बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या, क्षेत्र में कोहराम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनई राव मोहल्ले में रिश्ते को कलंकित करते हुए एक कलयुगी पुत्र ने अपने वृद्ध पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटे को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। युवक के मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार गगनई राव निवासी गंगू पुत्र रामवृक्ष किसी बात को लेकर गुस्से में आ कर अपने पिता रामवृक्ष (70) से झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान उसका गुस्सा इतना बढ़ गया की उसने पिता का गला काफी देर तक दबाए रखा। उससे किसी तरह छुड़ाकर परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। वहां चिकित्सक ने हालात नाजुक देख जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही रामवृक्ष की मौत हो गई। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ले के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है की गंगू की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से उसका पत्नी से संबंध ठीक नहीं चल रहा था। विवाद से परेशान होकर पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। जिसके बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। वह बेहद तनाव में रहता है।
इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

1 hour ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

1 hour ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

2 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

2 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

2 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

2 hours ago