बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)!पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत विश्व शांति व जन कल्याण की कामना को लेकर ग्राम पंचायत झालातरहर में सप्त दिवसीय प्रेममहायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को दोपहर यज्ञ स्थल से ढोल व नगाड़ों के साथ देवी-देवताओं के जयघोष के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यज्ञाचार्य ओम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में यज्ञ स्थल से कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकला गया। इसमें 351 कन्याएं व महिलाए पीताम्बर वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बाबा गायब गिरि ककरहा कुट्टी जमवार नाले पर जल भर कर वापस यज्ञ परिसर के यज्ञ स्थल मे लाया गया। जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश की स्थापना की गयी। वहीं डीजे व भक्ति धुनों पर युवा व छोटे बच्चे डांस करते चल रहे थे। कलश यात्रा में शामिल भक्तों के जयकारे से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी के साथ ही यज्ञाचार्यो की उपस्थिति में सप्त दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत की गई। जिसमें स्थानीय थाने से भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही!
इस दौरान अशोक कुमार पांडे रामचंद्र सिंह प्रधान पांडे भारत लाल पांडे आदर्श पांडे आदित्य पांडे प्रसादे टीडी पांडे अनिल कुमार विनय कुमार पांडे केदार पांडे विष्णु पांडे लल्लन नीरज सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहें।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्वतंत्रता संग्राम की तपती भट्ठी में तपकर निकले जननायक शिब्बन लाल…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत नए मतदाताओं का पंजीकरण जारी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड बृजमनगंज में भारतीय संस्कृति के संवर्धन और विद्यार्थियों में नैतिक…
26 फरवरी राशिफल: गुरुवार का विस्तृत भविष्यफल 26 फरवरी के दिन गुरुवार है। यह दिन…
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा)बलिया जनपद की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बहुजन…
26 फरवरी 2026 का पंचांग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज फाल्गुन मास के…