गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। खेल जगत में गोरखपुर का नाम एक बार फिर गौरव के साथ अंकित हुआ है। जिले की उभरती हुई महिला पहलवान ज्योति पासवान, निवासी जगदीशपुर, ने अपनी दमदार कुश्ती कला और अथक परिश्रम के बल पर प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर गोरखपुर का मान बढ़ा दिया।
आगरा में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में ज्योति पासवान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए, फाइनल मुकाबले में बागपत (हरियाणा) की प्रतिभाशाली पहलवान शिवांगी खोखर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पूरे मुकाबले के दौरान ज्योति ने अपने चपल दांव-पेंच, सटीक तकनीक और अटूट आत्मविश्वास से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। गोल्ड मेडल जीतने के बाद ज्योति पासवान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, कोच, परिवार और गोरखपुरवासियों के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि गोरखपुर की खेल प्रतिभा का भी परिचायक है। स्थानीय खेल प्रेमियों और ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह मिठाइयाँ बाँटी जा रही हैं और लोग ज्योति के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी तरह का प्रदर्शन जारी रहा, तो ज्योति पासवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन कर सकती हैं।
गोरखपुर के खेल इतिहास में यह उपलब्धि एक और स्वर्णिम पृष्ठ जोड़ते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…