न्यायमूर्ति ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारम्भ

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 22486 मामले हुए निस्तारित

87,81,000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर एवं 5,84,496 रूपये का अन्य प्रतिकर दिलाया गया

समस्त प्रशासनिक विभागों में 19,073 मामलों का निस्तारण किया गया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय शिव शंकर प्रसाद द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभाारम्भ किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा-प्रथम के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 22,486 मामलों का निस्तारण किया गया।
लोक अदालत में बैंक द्वारा कुल 606 मामलों में कुल 3,91,37,904/- रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 2,807 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 7,02,479/-रूपये का अर्थदण्ड एवं 87,81,000 का मोटर दुर्घटना प्रतिकर एवं 24,496 एवं 25,20,928/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 19,037 मामलों का निस्तारण किया गया।
पीठासीन अधिकारी परिवार न्यायालय राम नगीना यादव के कोर्ट में कुल 25 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में कुल 39 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 87,81,000/-रूपये का प्रतिकर दिलाया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम प्रमोद कुमार की कोर्ट में कुल 03 मामालों का निस्तारण करते हुए 1,500 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्पेशल जज एससी/एसटी रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 10 मामलों का निस्तारण किया गया।
अपर जिला जज फास्ट ट्रैक द्वितीय काशिफ शेख की कोर्ट में कुल 04 मामले का निस्तारण करते हुए 300 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला जज फास्ट ट्रैक प्रथम महेन्द्र कुमार की कोर्ट में कुल 89 मामलों का निस्तारण किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता श्रीवास्तव की कोर्ट में कुल 771 मामलों का निस्तारण करते हुए 99,450/- रूपये का अर्थदण्ड तथा 1 अन्य मामलें का निस्तारण करते हुए 24,496 रूपये का प्रतिकर दिलाया गया।
सिविल जज सीनियर डिवीजन चेतना त्यागी की कोर्ट में 04 उत्तराधिकार मामलें का निस्तारण करते हुए 25,20,928/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया इसके अतिरिक्त 200 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 2,000/- रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज जू0डि0 मिमोह यादव द्वारा कुल 234 मामलों का निस्तारण करते हुए 2,330/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तयाल द्वारा कुल 545 मामलों का निस्तारण करते हुए 10,395/- रूपये का अर्थदण्ड एवं 02 अन्य मामलों का निस्तारण करते हुए 5,60,000/- रूपये का प्रतिकर दिलाया गया।
अतिरिक्त सिविल जज जू0डि0 अजीत मिश्रा की कोर्ट में कुल 312 मामलों का निस्तारण करते हुए 2,740 रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज जू0डि0 (एफटीसी द्वितीय) मो0 फराज हुसैन की कोर्ट में 290 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,450/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 (एफटीसी प्रथम) अक्षिता के कोर्ट में 273 मामलों का निस्तारण करते हुए 4,125/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 01 मामलों का निस्तारण करते हुए 18,189/- रूपये का अवार्ड पारित किया गया।
इस अवसर जिला प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज विकास गोस्वामी, अपर जिला जज दिनेश प्रताप सिंह, अपर जिला जज जैनुद्दीन अंसारी एवं न्यायालय के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निपुण भारत व पोषण योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, लापरवाही पर जताई नाराजगी

कायाकल्प कार्यों में देरी पर फटकार, कुपोषण दूर करने को मिशन मोड में काम के…

2 hours ago

जिला कारागार में बच्चों के संरक्षण पर फोकस, ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के तहत निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला कारागार में ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के अंतर्गत गठित संयुक्त निगरानी…

3 hours ago

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को मिला आपदा और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन और चिकित्सा संबंधी…

3 hours ago

झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जनपद…

3 hours ago

अज्ञात नंबर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, कार्रवाई न होने पर प्रोफेसर ने एसएसपी से लगाई गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर…

3 hours ago

लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

4 hours ago