डीएम ने सौन्दर्यीकरण के दृष्टिगत बखिरा पक्षी बिहार एवं झील का किया भ्रमण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा बखिरा पक्षी बिहार के सौन्दर्यीकरण एवं विकास के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री तंवर ने वाच टॉवर पर चढ़कर बखिरा पक्षी बिहार का निरीक्षण किया। उन्होंने 2900 हे0 क्षेत्रफल के बखिरा पक्षी बिहार को पर्यटन के दृष्टि से महत्वपूर्ण स्पॉट बताते हुए इसके सौन्दर्यीकरण हेतु आवश्यक सुविधाओं जैसे- सड़क, बन्धा, वृक्षारोपण आदि को सुदृढ एवं व्यवस्थित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बखिरा झील तक पहुंचने वाले अधूरे सम्पर्क मार्ग को पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा पक्षी विहार में नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यकतानुसार रंगाई पुताई भी समय-समय पर किये जाने के निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने बखिरा पक्षी बिहार को पर्यटन एवं सौन्दर्यीकरण के दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु वन विभाग सहित सम्बंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर पक्षी बिहार को विकसित किये जाने सम्बंधी सम्भावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिये। प्रभागीय वनाधिकारी को पेड़ पौधा लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
भ्रमण/निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी पीके पाण्डेय, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेष दुबे, ओएसडी बलदाऊ शर्मा सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

1 hour ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

1 hour ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

2 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

2 hours ago