जंगल कौड़िया जगदीशपुर कोनी फोरलेन सिक्स लेन के मिले आपत्तियों का किया गया निस्तारण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) जंगल कौड़िया से जगदीशपुर कोनी तक बनने वाले फोरलेन और सिक्स लेन के मिले आपत्तियों के निस्तारण हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौरव संबंधित अधिकारियों व काश्तकारों के साथ सदर तहसील सभागार में बैठक कर आपत्तियों का निस्तारण किया। जिससे अगले वर्ष जनवरी से फोरलेन व सिक्स लेन का कार्य प्रारंभ हो सके और गोरखपुर वासियों को जाम से निजात मिल सके। जंगल कौड़िया से जगदीशपुर कोनी 26 गांव होते हुए 26 किलोमीटर फोरलेन सिक्स लेन का काम नए साल से शुरू हो जाएगा। बता दें कि इस फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है आपत्तियां प्राप्त होने वाले काश्तकारों के साथ मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने बैठक कर आश्वस्त किया कि, काश्तकारों को सर्किल रेट के हिसाब से सरकार द्वारा भुगतान बहुत ही जल्द कर दिया जाएगा ।उसके बाद फोरलेन से सिक्स लेन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिससे शहर में जाम की समस्या से शहरवासियों को निजात मिल जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) भूमि अधिग्रहण के लिए 1200 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। जंगल कौड़िया-जगदीशपुर कोनी फोरलेन से सिक्स लेन के बन जाने से न सिर्फ यातायात की सुविधा अच्छी हो जाएगी, बल्कि शहर के उत्तरी क्षेत्र में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
एनएचएआई द्वारा बैजनाथपुर, बालापार, बनगाई, बनकटिया खुर्द, इटहिया, बेलवा रायपुर, बूडाडीह, जंगल औराही, जंगल अहमद अली शाह, कैथवलिय, करमहा, कोनी, महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा, मठिया, मानीराम, मौला खोर, नैयापार खुर्द, नारायन पुर दोयम, परसिया, रहमदनगर, रमवापुर, रसूलपुर, सराय गुलरिया, सिहोरिया, सोनराइच और ताल जहदा में जमीन का अधिग्रहण किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

7 minutes ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

20 minutes ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

2 hours ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

2 hours ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

2 hours ago