न्यायिक अधिकारी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार मिश्रा द्वितीय द्वारा जिला कारागार, बहराइच का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक राजेश कुमार यादव द्वारा बताया गया कि इस समय तक कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों में पुरुष बंदी 877 व महिला बंदी 44 है। जबकि सिद्धदोष बंदियों में पुरुष बंदी 103 व महिला बंदी 03 हैं। महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों की संख्या 7 है जिसमें 5 लड़के व 2 लड़कियाँ हैं।
पाकशला के निरीक्षण के दौरान जेलर आनन्द कुमार शुक्ल द्वारा बताया गया कि दोपहर के भोजन में बन्दियों को अरहर की दाल, रोटी, चावल व पत्ता गोभी, गॉद गोभी, गाजर की मिक्स सब्जी दिया गया है। सायंकाल नाश्ते में चाय व बिस्किट दिया जायेगा। पाकशाला के बाहरी दीवारों पर बंदियों को दिये जाने वाले भोजन का मेन्यू चार्ट चस्पा पाया गया। पाकशाला की व्यवस्था ठीक पायी गई। अस्पताल बैरक 10 के निरीक्षण दौरान जेलर शुक्ल द्वारा बताया गया कि अपस्ताल में भर्ती बंदियों की संख्या 16 है, जो कैंसर, कार्डिक, मनोरोग इत्यादि रोगों से ग्रसित है जिनका सुचारु रुप से इलाज किया जा रहा है।
महिला बैरक में महिला बन्दियों को प्रत्येक माह आयोजित होने वाली जेल लोक अदालत के माध्यम से छोटे वादों के मुकदमे का शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उनके वादों के संबंध में तारीखों, गवाही एवं जमानतों के संबंध में पूछताछ की गयी तथा उन्हे कानूनी जानकारी प्रदान की गयी। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा जेल प्रशासन को यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी विचाराधीन बंदी के मामले में कोई भी देरी न की जाय। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजेश कुमार यादव, जेलर आनन्द कुमार शुक्र, डिप्टी जेलर शेषनाथ यादव सहित अन्य सम्बन्धी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

4 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

17 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

29 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago