संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह ने जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में बाल संप्रेक्षण गृह-बस्ती का निरीक्षण किया। जहां संत कबीर नगर से संबंधित विधि के विरोध में बालक बाल संप्रेक्षण गृह में निर्वासित है। सचिव द्वारा सभी बाल अपचारियों से बात चीत की गई तथा बीमार अपचारियों के स्वास्थ संबंधी हाल-चाल लिए गए। उनके पठन-पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संप्रेक्षण गृह में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया।
पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया गया तथा अधीक्षक को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। बाल अपचारियों को उनके अधिकारों जैसे – निःशुल्क विधिक सहायत प्राप्त करने, पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता पाने इत्यादि अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…
भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…
नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…