विधिक साक्षरता शिविर में न्यायिक अधिकारी ने दी कानूनों की जानकारी

प्रत्येक नागरिक को कानूनी अधिकार के बारे में साक्षर होना जरूरी है: अपर जिला जज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्राधिकरण के सचिव, अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाढ़, धनघटा में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर का संचालन तहसीलदार योगेंद्र पाण्डेय द्वारा किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कानूनी अधिकार के बारे में साक्षर होना जरूरी है। जिला प्राधिकरण में संचालित हो रहे प्री-लिटिगेशन सिस्टम एवं एडीआर तंत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी के परिवार में किसी भी प्रकार की वैवाहिक अथवा अन्य मतभेद हैं जिसमे यदि वह कानूनी तरीके से समाधान करवाना चाहते हैं तो पक्षकार ऐसे मामलों को जनपद न्यायालय के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता सेंटर में प्री-लिटिगेशन के रूप में दायर करके मामले का निस्तारण करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया में किसी भी पक्ष का कोई शुल्क नहीं लगता तथा होने वाले फैसले को न्यायालय की डिक्री के समान समझा जाता है। निर्धन, अनुसूचित, जनजाति, श्रमिक, बेगार के शिकार व्यक्ति, महिलाएं एवं बच्चे, विकलांग, बाढ़-सूखा, भूकंप आदि दैवीय आपदाओं से पीड़ित व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की निःशुल्क कानूनी सहायता प्राधिकरण के तरफ से प्रदान की जाती है। समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन भी प्राधिकरण कराता है।
अपर जिला जज द्वारा घरेलू हिंसा एक्ट, न्यायिक अलगाव, गुजारा भत्ता, महिलाएं और संपत्ति का अधिकार, पॉक्सो एक्ट इत्यादि तमाम अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया।
तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन इत्यादि के बारे में विस्तार बताया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, प्रधानाचार्य दीपनारायण चौधरी, उप प्रधानाचार्य राजेश यादव, पीएलवी लल्लन, त्रिलोकी सिंह, मंजू रानी शर्मा, रीता,राहुल व तहसील धनघटा के राजस्व कर्मी सहित विद्यालय परिवार के तमाम लोग व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

7 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

8 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

8 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

9 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

9 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

9 hours ago