न्यायाधीशगणों ने किया पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह व राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,तथा सिविल जज (जे0डी0) द्वारा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह व राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह द्वारा बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा वात्सल्य खुला आश्रय गृह के प्रपत्रों तथा अव्यवस्थाओं को देख नाराजगी व्यक्त किया गया तथा उन्हें व्यवस्थित करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिया गया, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दूबे द्वारा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह के भण्डार कक्ष में बच्चों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया, उनके द्वारा समय-समय पर ताजे फलों तथा बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े व साफ-सफाई पर विशेष दिशा-निर्देश दिया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुन्दर पाल द्वारा गर्मी के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनकी नियमित जॉच व बच्चों को नियमित व्यायाम कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। सिविज जज (जे0डी0) कांत गौरव द्वारा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह व राजकीय बाल गृह के परिसर, भण्डार कक्ष व अध्ययन कक्ष की साफ-सफाई और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का विशेष दिशा निर्देश दिया गया।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दूबे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुन्दर पाल, सिविल जज (जे0डी0) श्रीकान्त गौरव व राजकीय बाल गृह देवरिया के अधीक्षक यशोदानंद तिवारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

2 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

9 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago