देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव के द्वारा परिसर को निरंतर स्वच्छ रखने तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोज कुमार तिवारी द्वारा राजकीय बालगृह के सुरक्षा हेतु छोटी बाउंड्रीवाल का निरीक्षण कर उसे मानक के अनुसार ऊपर करने हेतु सचिव नें सम्बन्धित को विशेष दिशा निर्देश दिया। सचिव के द्वारा राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों का अवलोकन करने के उपरान्त, उसे व्यवस्थित करने हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोज कुमार तिवारी, राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
गाड़ी तोड़ना था या जिंदगी से खेलना? आधी रात घर पर हंगामे का आरोप, धारदार…
रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…
सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…
झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…
नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…