पत्रकार चतुर्थ स्तम्भ को मजबूत करते हैं: मनीष कुमार वर्मा

संवाददाता ओपी श्रीवास्तव

गौतम बुद्ध नगर(राष्ट्र की परम्परा)l पत्रकार समाज के एक जिम्मेदार नागरिक है और वे चतुर्थ स्तम्भ को मजबूती प्रदान करते हैं। पत्रकारो की समस्याओ का प्रमुखता के साथ निराकरण करना जिला प्रशासन का उत्तरदायित्व है। अगली बार की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ पत्रकारों की भी भागीदारी होनी चाहिए।
यह कहना है पत्रकारों के प्रति संवेदनशील जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा का।
जिले के पत्रकारों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में पुलिस विभाग एवं सूचना विभाग के अधिकारियों सहित जिला स्तरीय स्थायी समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में पत्रकारों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों जैसे जिला स्तरीय स्थायी समिति की प्रत्येक माह बैठक, जनपद की तीनों प्राधिकरणों में मीडियाकर्मियों हेतु निशुल्क पार्किंग व्यवस्था, पत्रकारों की सहूलियत हेतु पुलिस विभाग का सक्षम अधिकारी नामित किए जाने, शेष मान्यता प्राप्त पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड आदि विषयों पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और इसकी गरिमा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
पुलिस विभाग से कहा कि पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में जनपद में मीडिया कर्मियों की सहूलिया हेतु पुलिस विभाग से सक्षम अधिकारी नामित किया जाए, जिस पर बैठक में उपस्थित एडीसीपी आर0के0 गौतम ने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग द्वारा शीघ्र ही सक्षम अधिकारी नामित किया जाएगा। वहीं सूचना विभाग को पत्रकारों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित संवाद सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। साथ ही निर्देश दिए कि आगामी जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक में प्रेस क्लबों के अध्यक्ष या उनके द्वारा नामित सदस्य तथा जिले के प्रतिष्ठित समाचार पत्र/न्यूज़ चैनल के ब्यूरो चीफ या उनके द्वारा नामित सदस्य को भी बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में क्रमबद्ध तरीके से आमंत्रित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारों की मांग के क्रम में हमारी ओर से तीनों प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को मीडिया कर्मियों की निशुल्क पार्किंग व्यवस्था हेतु पत्र प्रेषित किया जाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

2 minutes ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

2 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

2 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

2 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

4 hours ago