बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु बिल रिवीजन महा अभियान 19 जुलाई तक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं विद्युत बिल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जनपद के सभी विद्युत वितरण खंडों में 17, 18 एवं 19 जुलाई 2025 को विशेष मेगा कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, संजय सिंह ने बताया कि इन कैंपों में उपभोक्ताओं के गलत बिलों का संशोधन, नए संयोजन, भारवृद्धि, खराब मीटर की शिकायत, बिल विधा परिवर्तन, बिल भुगतान सहित अन्य विद्युत संबंधी कार्यों का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर गलत बिलिंग की समस्याओं को दूर करने हेतु कई तकनीकी एवं प्रशासनिक सुधार किए गए हैं, जैसे कि नई बिलिंग एजेंसियों की नियुक्ति, मीटर रीडिंग प्रणाली में सुधार एवं बिना मानवीय हस्तक्षेप के अधिकतम रीडिंग सुनिश्चित करना। इसके बावजूद लगातार जनप्रतिनिधियों एवं उपभोक्ताओं से शिकायतें प्राप्त होने के कारण यह निर्णय लिया गया है कि वितरण खंड स्तर पर व्यापक स्तर पर कैंप आयोजित किए जाएंगे।
कैंपों का आयोजन प्रत्येक दिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जाएगा। उपभोक्ता की शिकायतों का पंजीकरण 1912 हेल्पडेस्क पर कराया जाएगा तथा एक सप्ताह के भीतर संबंधित कार्यवाही पूर्ण कर संशोधित बिल उपभोक्ता के ऑनलाइन खाते पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कैंपों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु स्थानीय समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, एफएम रेडियो, मुनादी एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद जैसे माध्यमों का उपयोग किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकें।
कैंपों में अधिशासी अभियंता (वितरण), उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता (मीटर) सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे, वहीं अधिशासी अभियंता (परीक्षण) एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। कैंपों के आयोजन एवं उपभोक्ता समस्याओं के समाधान का उत्तरदायित्व संबंधित वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को सौंपा गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

41 seconds ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

16 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

1 day ago