महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब महराजगंज की बैठक जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। क्लब के संरक्षक दीपक शरण श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर बैठक में अनियमित रहने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की बात रखी गई। क्लब के संरक्षक सुनील श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर सभी तहसीलों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह में एक कार्यक्रम आम जनों व प्रशासनिक स्तर का हो। जिसको सर्वसम्मत से पारित किया गया। क्लब के संरक्षक शैलेश पाण्डेय द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि बैठक में लगातार तीन बार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी को कार्यमुक्त किया जाय।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब महराजगंज द्वारा जनपद की पहचान स्वर्गीय शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति स्थापित कराई गई थी। मौजूदा स्थिति में अगल बगल के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर मूर्ति को ढक दिया गया है।
क्लब के अध्यक्ष के नेतृत्व में पत्रकारों द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति से अतिक्रमण हटवाया जाय अन्यथा जिले भर के पत्रकार आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान विनय नायक, विनोद गुप्ता, विकास रौनियार, सुनील यादव, प्रभात जायसवाल, परमेश्वर गुप्ता, अनिल यादव, बी.डी. यादव, शमसुल हुदा खान, अजय कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र मोदनवाल,राकेश प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, विश्वामित्र मिश्र, इनामुल्लाह सिद्दकी, सुनील पाठक, स्तुति पाठक, मनीष कन्नौजिया सहित तमाम पत्रका उपस्थित रहें।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…
UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…
Iran-US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब सैन्य कार्रवाई को…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…