पत्रकार की हत्या से आक्रोशित पत्रकारो ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दीदारगंज/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
टी वी चैनल के जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी संवाददाता आशुतोष श्रीवास्तव एवं प्रतापगढ़ जनपद के हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार वसंत सिंह की गोली मारकर की गई। निर्मम हत्या से आहत आक्रोशित मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने मंगलवार को मार्टिनगंज तहसील में एक बैठक कर गहरा दुःख व्यक्त किया और अपनी छ सूत्रिय मांगों से संबंधित राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एस डी एम मार्टिनगंज नंदिनी शाह को सौपा। पत्रकारों ने मांग की है कि अपराधियों की जल्द-से-जल्द गिरफ्तारी कर एन एस ए के तहत कार्यवाही हो, पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाय, पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा मुहैया कराया जाए, पाड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना सुनिश्चित किया जाय, लापरवाही के आरोपी शाहगंज कोतवाल को निलंबित किया जाय तथा पुलिस उपाधीक्षक शाहगंज का तबादला किया जाय तथा शासन द्वारा प्रदेश के समस्त पत्रकारों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर बृजेश पाठक, रामायन सिंह, विजय कुमार सिंह,अरविंद श्रीवास्तव,पूर्णवासी मौर्य, शिव प्रसाद गुप्ता ,अनुराग सिंह, भोलेंद्र यादव, बृजभान विश्वकर्मा, संदीप विश्व कर्मा, प्रवीण यादव,रवि राजभर, बृजेश सिंह,शिवम सिंह, लालमन यादव, मंगलदेव मिश्र,शिवशंकर यादव,विवेक तिवारी,विशाल तिवारी,रविंद्र सरोज, अबूजैद, रिंकू चोहान, पृथ्वीराज सिंह आदिलोग उपस्थित थे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

अदालत के आदेश से 26 साल पुराने विवाद का अंत, कब्जा मिला लेकिन लोगों की राह अब भी मुश्किल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अदालत के आदेश के बाद 26 साल पुराने भूमि विवाद का…

5 hours ago

देवरिया के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में उमड़ा उत्साह

देवरिया में तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खेल प्रतिभाओं को मिला…

6 hours ago

सुबह-सुबह कांपी अफगानिस्तान की धरती, हिंदू कुश में 5.3 तीव्रता का भूकंप; 126 किमी नीचे था केंद्र

काबुल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अफगानिस्तान में गुरुवार तड़के उस समय भूकंप के तेज झटके…

7 hours ago

रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: हडपसर से गाजीपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, जौनपुर में भी होगा ठहराव

पुणे से पूर्वांचल जाने वालों के लिए बड़ी राहत, जौनपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें…

8 hours ago

यूपी पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव! 32,679 अभ्यर्थियों की PET अब 8 अक्टूबर से, नया एडमिट कार्ड जारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों…

8 hours ago

वाराणसी में अटका 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर आखिर निकला, अब गाजीपुर, आजमगढ़ होते लखीमपुर तक जारी रहेगा सफर

वाराणसी की मुश्किल राह पार कर आगे बढ़ा 308 पहियों वाला महाट्रक, अब गाजीपुर-आजमगढ़ की…

8 hours ago