‘वर्तमान काल में पत्रकारिता का महत्व’ संगोष्ठी का हुआ आयोजन
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गगहा के ग्रैंड गार्डन रिसाॅर्ट में रविवार को पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के तहसील बांसगांव ईकाई की ओर से ‘वर्तमान काल में पत्रकारिता का महत्व’ संगोष्ठी का, आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसडीएम बांसगांव केसरी नंदन तिवारी ने कहा की पत्रकार समाज का एक सजग प्रहरी होता है। उसकी सकारात्मक, सक्रियता तथा निष्पक्ष कार्यशैली समाज के लिए वरदान सिद्ध होती है। कहा की लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ने समाज हित में दायित्वों ओर अपेक्षाओं को निष्ठा के साथ पूरा किया है। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष गगहा राजमणि शुक्ला ने कहा कि पत्रकारिता को ही समाज का आइना कहा जाता है। निपक्षता के साथ ही सच्चाई का उजागर करने से प्रशासनिक अमले को बड़ा योगदान मिलता है ।
वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह राज ने कहा कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता ने देश की आजादी से आज तक राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। पत्रकारिता के चुनौती भरे दौर में सकारात्मक सोच के साथ समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लेना जरूरी है। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन सरितेश मिश्रा ने किया।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…
कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…
20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई निर्णायक मोड़ों से…
पंचांग 20 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल तृतीया, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि संपूर्ण विवरण🗓…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…