प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो और पत्रकारों को जीवनयापन भत्ता और कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिले: एमएलसी आशुतोष सिन्हा

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चालू बजट सत्र में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने विधान परिषद की चर्चा में भाग लेते हुए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और उन्हें गुजारा भत्ता, कैशलेस इलाज और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अराजक तत्वों के खिलाफ खबरें उजागर करने पर उन्हें धमकियां मिलती रहती हैं और उनके साथ कई दुर्घटनाएं भी होती हैं, जिसके कारण कई पत्रकारों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसके साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, जिसके कारण उन्हें अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करने में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही उनका कैशलेस इलाज, नए पत्रकारों को ₹10,000 और 20 साल की सेवा वाले वरिष्ठ पत्रकारों को ₹25,000 प्रति माह, आवास विकास एवं विकास प्राधिकरण के माध्यम से भोजन योजना और नो प्रॉफिट-नो लॉस का लाभ दिया गया। भवन–भूखंड उपलब्ध कराया जाय।
ज्ञात हो कि विधानसभा के चालू बजट सत्र-2024 में विपक्ष द्वारा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर सरकार को लगातार घेरा जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

54 minutes ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

3 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

3 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

10 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

10 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

11 hours ago