पत्रकार एसोसिएशन ने सलेमपुर तहसील इकाई का किया गठन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद इकाई देवरिया के, तहसील का संगठनात्मक चुनाव नगर पंचायत सभागार सलेमपुर में, जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मल्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसका संचालन उदय प्रताप सिंह ने किया।
सलेमपुर तहसील अध्यक्ष पर फैज इनाम खान, करन यादव और शहबाज खान उपाध्यक्ष, सूरज सिंह राजपूत महामंत्री, राकेश तिवारी मंत्री, सुंदरम मिश्रा संगठन मंत्री, विद्या नंद संयुक्त मंत्री, रियाज लारी कोषाध्यक्ष, प्रवीण कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी तथा सूर्य प्रकाश, हरिशंकर प्रसाद, नंदू कुमार एवं अश्वनी प्रसाद को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।
पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि, पत्रकार हितों के लिए संगठन संघर्ष करता रहेगा। सरकार के आवासीय योजना में पत्रकारों के साथ साथ, ग्रामीण स्तर के पत्रकारों को भी इस योजना से लाभान्वित किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया ने कहा कि जब हम पत्रकारीय धर्म का निष्पक्षता से निर्वहन करेंगे और अपनी मर्यादाओं में रहेंगे, तो निश्चित तौर पर पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं नहीं होंगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता एन डी देहाती ने कहा कि ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य पथ पर हम सच के साथ खड़े हैं।
प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप ने कहा की संगठन के सदस्यों का सामूहिक बीमा और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की सरकार से मांग किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मल्ल ने कहा कि जनपद में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता करने के लिए कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। पत्रकार उत्पीड़न समिति में संगठन के एक सदस्य को सम्मलित करने के लिए जिलाधिकारी देवरिया से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा।
इस दौरान दिलीप भारती, गोविंद मिश्र, सुधेन्द्र पाण्डेय, मनउवर अंसारी, अजय पाण्डेय, वरूण मिश्र, अखिलेश कुमार, अश्वनी कुमार, राजू सिंह, दिवाकर देव यादव, भरत लाल पाण्डेय आदि पत्रकार सम्मलित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

2 hours ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

2 hours ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

2 hours ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

2 hours ago