गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर नगर पंचायत पिपराइच, रिठिया, ताजपिपरा, तुरा नाला ,जंगल अहमद अलीशाह के छठ्ठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दी। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा नगर पंचायत पिपराइच, रिठिया, ताजपिपरा, तुरा नाला जंगल अहमद अलीशाह का निरीक्षण किया घाटों पर साफ-सफाई, की व्यवस्था, घाटों की बैरिकेडिंग को देखा उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर एकत्र होते हैं, ऐसे में स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा, कि छठ पर्व पर कई श्रद्धालु पूरी रात घाटों पर रुकते हैं, ऐसे में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य है। जिन स्थानों पर जरूरत पड़ती है वहां जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि रात में पर्याप्त प्रकाश बना रहे। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग की जांच की और श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए कर्मचारीगण दिए गए दायित्वों का पूरा पालन करेंगे।
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…