Jharkhand ACB Raid: अवैध जमीन जमाबंदी मामले में विनय सिंह के 6 ठिकानों पर छापेमारी, अहम दस्तावेज बरामद

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जेल में बंद आईएएस विनय चौबे के करीबी विनय सिंह के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी हजारीबाग में जमीन की अवैध जमाबंदी और अनियमित खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई।

तीन दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी

सूत्रों के मुताबिक, एसीबी ने तीन दिन पहले ही विनय सिंह को गिरफ्तार किया था। रविवार सुबह से ही छापेमारी शुरू हुई, जिसमें स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था। छापेमारी के दौरान जमीन से संबंधित कागजात, रजिस्टर और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए।

2013 का मामला

यह मामला साल 2013 का है। उस समय डीसी कार्यालय ने पांच प्लॉट की जमाबंदी रद्द कर दी थी, क्योंकि यह क्षेत्र वन क्षेत्र (Forest Land) में आता था। कानून के मुताबिक वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का गैर-वानिकी कार्य या अतिक्रमण करना सख्त वर्जित है।

लंबे समय से लगे थे आरोप

सूत्रों के अनुसार, विनय सिंह, उनकी पत्नी और नेटवर्क पर लंबे समय से जमीन के अवैध कारोबार और फर्जीवाड़े के आरोप लगे थे। एसीबी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दबंगई के बल पर अवैध प्लॉटिंग और जमाबंदी की जा रही है।

जांच में खुल सकते हैं बड़े राज

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्यों के सामने आने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह दस्तावेज जमीन से जुड़े अवैध कारोबार और प्लॉटिंग के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर सकते हैं।

Karan Pandey

Share
Published by
Karan Pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

2 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

2 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

2 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

2 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago