असलहे के बल व्यापारी से आभूषण की लूट

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सूत्र एवं कुछ प्रत्यक्ष दर्शी बता रहे हैं कि। सलेमपुर टीचर कॉलोनी के राजू वर्मा पुत्र मोतीलाल वर्मा जिनकी दुकान खामपार थाना क्षेत्र स्थित बंगरा बाजार में है जो एक टेंपो स्टैंड के समीप
है। वे शनिवार की दोपहर में सलेमपुर आवास से बंगरा बाजार के दुकान को खोलने बाइक से जा ही रहे थे। कि पकड़ीबाबू- बंगरा मार्ग स्थित भट्ठवातिवारी गांव के निकट में एक प्राइवेट पब्लिक स्कूल के सामने पहले से घात लगाए बैठे करीब चार बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर कर बाइक का चाबी निकाल गिरा दिए। और असलहा दिखाकर व्यापारी के पास मौजूद आभूषण व कैस लेकर चलते बने। सूचना पर मौके पर पहुंची खामपार व भाटपार रानी पुलिस के जांच जुटने की खबर है। वहीं घटना के बाद से पुलिस द्वारा भटवा तिवारी व नेटुआबीर बखरी आदि चौराहों की सीसी टीवी फुटेज को खंगाल कर अपराधियों चिन्हित करने के प्रयास जारी बताए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं दी जा सकी है,जिससे लूट में गए सामानों की जानकारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी के मोबाइल पर जानकारी हेतु फोन नंबर व्यस्त मिला। जबकि सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा भी फोन न उठाए जाने के कारण घटना के संदर्भ में पुलिस के पक्ष की सूचना मामले के संबंध में नहीं मिल सकी है। वहीं सूत्रों से जांच में जुटी पुलिस के द्वारा सड़क के आस पास लगे हुए सीसी फुटेज जांच किए जाने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों से मिली है। सर्किल पुलिस अफसर भाटपार रानी पुलिस क्षेत्राधिकारी की संवाद हीनता से पत्रकार को पुलिस का पक्ष मिलना संभव नहीं हो पा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

11 minutes ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

28 minutes ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

34 minutes ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

2 hours ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

2 hours ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

2 hours ago