बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
अपने पुत्र के दीर्घायु के लिए बुधवार को जीवित्पुत्रिका का व्रत रही मां के आंखो के सामने उसका पुत्र सरयु नदी में ओझल हो गया। मामला मनियर थाना क्षेत्र के सरवार ककरघट्टी गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
मनियर थाना क्षेत्र के सरवार ककरघट्टी निवासी मुन्ना राजभर का 13 वर्षीय पुत्र मनीष उर्फ दीपू जीवित्पुत्रिका के दिन शाम अपनी मां व गांव की महिलाओं के साथ सरयु नदी स्नान करने की जिद्द कर पतार घाट गया। जहां मनीष की मां स्नान कर घाट पर पुजा करने लगी। उधर दोस्तों संग स्नान करते समय मनीष अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने देखा कि मनीष नहीं है तो खोजना शुरू किया तो वह पानी में मिल गया। किसी तरह उसको बाहर निकाला। उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण वहां उपस्थित फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बालक की मौत मनियर हॉस्पिटल पर ही हो गई थी, लेकिन मामले को टालते हुए वहां उपस्थित कर्मचारियों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र के लिए व्रत रही मां के सामने गुरूवार पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुँचते ही कोहराम मच गया। माता बिंदु देवी व बड़ा भाई सोनु राजभर, बहन अंजु व संजु का रोते-रोते बुराहाल था। माता दहाडे़ मारकर रो रही थी व कह रही थी कि हम का जानत रहनी कि हमार बाबु हमरा सोझा डुब के मर जईहे त हम ना लिया गईल रहीती ये दईबा ई काईल जावना बाबु खातीर हम जीऊतीया भुखल रहनी ये दादा। बताया जाता है मनिष एक प्रावेट विधालय के कक्षा पांच का होनहार छात्र था। मृतक कक्षा पांचवी का छात्र था।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…