गुजरात में गूंजा जौनपुर का नाम

समाजरत्न सम्मान से सम्मानित हुए शीतला उपाध्याय,

गुजरात (राष्ट्र की परम्परा)। गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित जौनपुर महोत्सव में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के लोगों ने एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से अपनी परंपरा, लोकगीत और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सामाजिक, राजनीतिक, कला एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले कई व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।गांव रामपुर तियरा, बदलापुर तहसील के निवासी एवं अहमदाबाद के प्रसिद्ध वस्त्र उद्योगपति शीतला उपाध्याय को उनके समाजसेवी योगदान के लिए “समाजरत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से जौनपुर की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रवासी जौनपुरवासियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “जहां भी जौनपुरवासी हैं, वहां हमारी संस्कृति की खुशबू फैल जाती है।”
महोत्सव में जौनपुर जिले के कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मान पत्र प्रदान कर गौरवान्वित किया गया। लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल जौनपुरी रंग में रंग गया। उल्लेखनीय है कि इस तरह के आयोजन प्रवासी समुदाय को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें – वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर छात्रों की रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

ये भी पढ़ें – बरहज में रहस्यमयी मौत: स्वस्थ युवती की अचानक मौत से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Karan Pandey

Recent Posts

अवैध ट्रक संचालन पर जिला प्रशासन सख्त

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) भरौली पुल से ट्रकों के अवैध परिवहन पर सख्ती, जिलाधिकारी ने दिए…

3 minutes ago

ओएसआर ग्राम पंचायतो के आत्म निर्भरता का माध्यम है तथा उत्तरदायित्व पूर्ण शासन को बढ़ावा देता है-विंध्याचल सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की अंतर्गत देवरिया सदर विकासखंड में स्वयं के आय…

22 minutes ago

सार्वजनिक शौचालय पर ताला, ग्रामीणों में आक्रोश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) नवानगर ब्लॉक के किशोर चेतन ग्रामसभा में स्थित सार्वजनिक शौचालय पिछले लंबे…

2 hours ago

“आपकी पूंजी आपका अधिकार” पहल के अंतर्गत एसबीआई का जागरूकता अभियान प्रारंभ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)वित्त मंत्रालय, भारत सरकार की पहल “आपकी पूंजी आपका अधिकार” के तहत देश…

2 hours ago

लाल किला धमाका: डीएनए रिपोर्ट ने खोला राज, डॉ. उमर नबी ही चला रहा था विस्फोटक कार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की जांच…

5 hours ago