मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में बीती रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। दीपक सोनी उर्फ सोनू उम्र 41 वर्ष पुत्र रामजी सोनी के घर में गैस सिलेंडर से अचानक हुए रिसाव के कारण भीषण आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई, जबकि गृहस्वामी दीपक सोनी आग बुझाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलस गए।
मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे दीपक सोनी अपने पत्नी सावित्री सोनी, बेटे आयुष और बेटियों आयुषी व रम्या के साथ घर में सो रहे थे। अचानक कमरे में गैस भर जाने से सभी को सांस लेने में परेशानी होने लगी। दीपक सोनी की नींद खुली तो उन्होंने स्थिति को भांपते हुए देखा कि गैस सिलेंडर लीक कर रहा है और पूरा कमरा गैस से भर चुका है। स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जैसे ही दीपक सोनी बिजली का मेन स्विच बंद करने के लिए आगे बढ़े, उसी दौरान स्विच से निकली चिंगारी ने कमरे में फैली गैस को आग पकड़वा दी।
ये भी पढ़े – बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज
देखते ही देखते जोरदार ब्लास्ट हुआ और पूरा कमरा आग की लपटों में घिर गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। आग की भयावहता के बीच किसी तरह परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकलने में सफल रहे। इस दौरान दीपक सोनी ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी क्रम में वे गंभीर रूप से झुलस गए।
उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम और स्थानीय लोगों और स्थानीय पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस आगजनी में रसोई में रखा फ्रिज, गैस चूल्हा, बर्तन और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। वहीं पास में रखी वाशिंग मशीन, लोहे की अलमारी सहित कई कीमती वस्तुएं भी आग की चपेट में आ गईं। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान की छत का एक हिस्सा फट गया और एक दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। दरवाजे और खिड़कियां भी बुरी तरह टूट-फूट गईं और जल गईं। बताया जा रहा है कि घर में रखा दूसरा गैस सिलेंडर समय रहते बाहर फेंक दिया गया, जिससे एक और बड़ा धमाका होने से टल गया।
यदि समय रहते यह कदम न उठाया जाता, तो नुकसान और भी भयावह हो सकता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा इतना भयानक था कि घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लोगो ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे इस भारी नुकसान से उबर सकें।
ये भी पढ़े – देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…