जनपद के सभी गोआश्रय स्थलों पर चला वृहद स्वच्छता अभियान

जनपद के 31 गोआश्रय स्थलों पर वीडीओ और ईओ के निर्देशन में साफ -सफाई अभियान चलाया गया

गोवंश के लिए स्वच्छ और सुरक्षित आश्रय स्थल उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी—
डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जनपद के सभी विकास खंडों और नगर निकायों में स्थित गोशालाओं में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ और ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त गोआश्रय स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ- सफाई सुनिश्चित कराएं। उनके निर्देशानुसार गोसदन मधवलिया सहित जनपद के समस्त 31 गोआश्रय स्थलों पर बीडीओ और ईओ के निर्देशन में व्यापक पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में गोआश्रय स्थल परिसर सहित पशु शेड, भूसा कक्ष आदि की सफाई की गई। इसके अलावा झाड़ियों की कटाई और चूना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। अभियान के दौरान गोवंशो को भी साफ किया गया। इस दौरान डीएम और एडीएम समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर सफाई अभियान का हाल जाना। जिलाधिकारी ने गोसदन मधवलिया का तो अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार ने घुघली स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि गोशालाओं में साफ–सफाई के साथ–साथ पशुओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित करें। उन्होंने गर्मी को देखते हुए सभी गोआश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए गर्मी से बचाव के इंतजाम भी करने का निर्देश दिया। कहा कि पशुपालन विभाग के साथ–साथ सभी बीडीओ और ईओ सुनिश्चित करें कि गोशालाओं में सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को गोवंशो के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निर्देशित किया।
इससे पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 मई को भी जनपद के समस्त गोशालाओं में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया था। उन्होंने स्वयं भी गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर गौशालाओं में साफ–सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का हाल जाना था।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में गोसदन मधवलिया के अतिरिक्त 02 वृहद गो संरक्षण केंद्र, 12 कांजी हाउस, 04 कान्हा हाउस सहित कुल 31 गो आश्रय स्थल हैं, जहां कुल 2079 गोवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी गो आश्रय स्थलों में पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पशु चिकित्सकों द्वारा गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

5 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

7 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

7 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

7 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

7 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

17 hours ago