ब्लूमिंग बड्स स्कूल में रही जन्माष्टमी की धूम! नटखट नंद गोपाल बन गए नन्हे-मुन्ने सभी ने कहा ‘क्यूट’

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर ब्लूमिंग बड्स स्कूल, सहजनवां में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने नटखट नन्द गोपाल की भूमिका में नजर आये। कोई कृष्ण-कन्हैया बना तो कोई बनी राधा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत की अध्यक्ष सुमन सिहं ने संरक्षक विनय कुमार चतुर्वेदी प्रधानाचार्य पूर्णिमा राय के साथ दीप प्रज्वलित करके किया। बच्चों की प्रस्तुति पर अतिथियों व अभिभावकों ने खूब उत्साह बढ़ाया। राधा-कृष्ण के अलावा वासुदेव, देवकी, ग्वाले और गोपियों की वेशभूषा में बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इसी के बाद विद्यालय में नन्ने-मुन्ने राधा-कृष्ण ने रासलीला का नृत्य प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

कार्यक्रम की सभी ने सरहाना की और कहा कि इस कार्यक्रम ने हमें एक साथ गोकुल-वृंदावन, बरसाने तथा गोवर्धन की याद दिला दी और दर्शन करा दिए। विद्यालय ने आज के दिन को सार्थक कर दिया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधन के सदस्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अभिभावक उपस्थित थे। स्कूल के निदेशक वैभव चतुर्वेदी ने अपने संदेश में विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन प्रभात त्रिपाठी एवं आभार ज्ञापन जी सी मिश्रा ने किया l इसके पूर्व मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ा कर स्वागत किया गयाl
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजीव सिंह, सीमा सिंह, सतीश मौर्या, सोनी गुप्ता, नीलम पाण्डेय, तृप्ति त्रिपाठी, अपर्णा चतुर्वेदी, डॉ. हरि शरण, डॉ. सुनील वर्मा, शिवानी, अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित अभिभावकगण उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निचलौल को बड़ी सौगात: 131 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल क्षेत्र को जल्द ही आधुनिक परिवहन सुविधा मिलने…

1 hour ago

राजनीति की सौम्य आवाज खामोश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 93…

2 hours ago

आफत की बारिश पर सख्त CM योगी, 24 घंटे में राहत पहुंचाने के निर्देश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। असमय बारिश, ओलावृष्टि और आगजनी से रबी फसलों को हुए भारी…

3 hours ago

ईरान छोड़ने की सलाह: भारतीय दूतावास की नई एडवाइजरी जारी

तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारतीय दूतावास ने वहां…

3 hours ago

UP Board Result 2026: अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

प्रयागराज/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026…

3 hours ago

221 पद, सिर्फ 87 डॉक्टर: बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

बलिया में स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट: फिजिशियन डॉ. पंकज झा का इस्तीफा, पांच साल में…

5 hours ago