मोतिहारी/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। जन सुराज संगठन द्वारा पताही प्रखंड के देवापुर बेलवा संगम घाट पर कांवरियों की सेवा के लिए एक विशेष कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सेवानिवृत्त कैबिनेट सचिव अजय कुमार द्विवेदी, पूर्व जिला अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, चिरैया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर संजय कुमार और जन सुराज जिला अध्यक्ष राम शरण प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। यह सेवा शिविर उन कांवरियों के लिए स्थापित किया गया है, जो जल लेकर अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव पर चढ़ाने जाते हैं। कांवरियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए जन सुराज ने इस शिविर में विभिन्न सुविधाएं प्रदान की हैं। शिविर में कांवरियों के लिए फलाहारी, भोजन और पानी की उत्तम व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, कांवरियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा सेवाएं और दवाइयों का भी प्रबंध किया गया है, ताकि वे यात्रा के दौरान किसी भी स्वास्थ्य समस्या का सामना न करें। शिविर के उद्घाटन के अवसर पर इंजीनियर संजय कुमार ने कहा कि देवापुर घाट से जल लेकर अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव पर चढ़ाने का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जन सुराज का यह सेवा शिविर हर साल कांवरियों की सेवा के लिए निरंतर जारी रहेगा और यह जन सुराज के समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविर को सफल बनाने के लिए जन सुराज सभी सदस्यों को ने अथक प्रयास किए हैं। मौके पर शिव शंकर मिश्रा, संतोष राउत, नीरज झा, संजय कुमार सिंह, रजनीश सिंह, दिलीप मेहता, दसरथ चौरसिया, आदि लोग मौजूद थे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…