बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर तेज आंधी पानी के कारण पयागपुर विद्युत उपकेंद्र के निकट जामुन का पेड़ गिर जाने से दो व्यक्ति और एक महिला को गंभीर चोटें आई और पास के स्थानीय अस्पताल न्यू लाइफ में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से भर्ती कराया गया , ज़हां पर घायलों का इलाज चल रहा है हालत अभी स्थिर बनी हुई है । आपको बताते चलें कि बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति और महिला पयागपुर से ककरहा कुट्टी स्थित गूजर पुरवा अपने घर जा रहे थे। अचानक तेज आंधी के कारण विद्युत उपकेंद्र पयागपुर के निकट जामुन का पेड़ गिर जाने से बाइक सवार दो व्यक्ति और महिला को अधिक चोट लग गई।मौके पर सूचना पाकर थानाध्यक्ष पयागपुर पहुंच गए घायलों को त्वरित उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से गिरे हुए पेड़ को रास्ते से हटा दिया गया जससे आवागमन शुरू हो सका । घायल हुए व्यक्ति का नाम अनिल कुमार पुत्र कृपाराम उम्र लगभग 25 वर्ष व प्रानपति पत्नी कृपाराम उम्र लगभग 45 वर्ष , राम शेखर पुत्र राम लखन उम्र लगभग 40 वर्ष बताया जा रहा है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…