महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब 51 फीट ऊंची पवनपुत्र हनुमान जी की विशाल प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन से शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजन से हुई। आयोजनकर्ता सतीश पाण्डेय के नेतृत्व में विद्वान पंडितों ने मां शतचंडी प्रांगण में विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया। जयकारों से गूंजते माहौल ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
सदर विधायक ने किया लोकार्पण
प्रतिमा का लोकार्पण सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन
विशाल भंडारा और सांस्कृतिक संध्या
लोकार्पण के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात कलाकार अमित अंजन ने भक्ति गीतों और लोक धुनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति संगीत पर झूमते रहे।
2021 में शुरू हुआ था निर्माण
जानकारी के अनुसार प्रतिमा निर्माण कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था और 27 फरवरी 2026 को पूर्ण हुआ। यह भव्य प्रतिमा अब क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बनने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।
आस्था और एकता का प्रतीक
श्रद्धालुओं का कहना है कि यह प्रतिमा केवल धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि क्षेत्र की एकता, सांस्कृतिक चेतना और अटूट आस्था का जीवंत उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
ये भी पढ़े – भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…
देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…
प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…