जय और उजैर बच्चों में जगा रहे हैं संविधान और पर्यावरण की चेतना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के दो युवा समाजसेवी, जय और उजैर, शिक्षा, समाज और पर्यावरण को जोड़ने की दिशा में नई पहल कर रहे हैं। दोनों युवाओं ने बच्चों में संविधान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की समझ विकसित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।
अभियान के पहले चरण में उन्होंने कई संवाद सत्र आयोजित किए, जिनमें बच्चों को संविधान, अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में सरल और रोचक ढंग से जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को अपने जीवन में इन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
अब दोनों युवा अपने अभियान के दूसरे चरण में हैं, जिसके तहत वे कन्हैया जूनियर हाई स्कूल, गोरखपुर में पुस्तकालय, संविधान दीवार और संकल्प हस्ताक्षर दीवार स्थापित कर रहे हैं। यह स्थान बच्चों के लिए सीखने, पढ़ने और अपने विचार साझा करने का माध्यम बनेगा।
विद्यालय में वे निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियाँ भी करा रहे हैं, जिनसे छात्रों में नेतृत्व, संवाद कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है।
युवा जय और उजैर का कहना है कि उनका उद्देश्य बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर उन्हें संविधान, समाज और प्रकृति से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। दोनों युवाओं की योजना आगे और भी ऐसी सामाजिक गतिविधियाँ शुरू करने की है, जिनसे गोरखपुर में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में मॉर्निंग वॉकर चेकिंग, पुलिस की सख्ती से बढ़ी सुरक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था को…

3 minutes ago

UPI Payment: बिना बैलेंस भी ऐसे करें UPI पेमेंट

UPI Payment: आज के समय में डिजिटल लेनदेन का सबसे आसान और तेज माध्यम बन…

17 minutes ago

बिकरू कांड: 5 साल बाद ऋचा दुबे ने खुशी दुबे पर लगाए आरोप

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए चर्चित बिकरू कांड से जुड़े मामले में एक बार…

1 hour ago

केंद्र सरकार की मंजूरी: PSGIC, NABARD और RBI कर्मियों की सैलरी-पेंशन बढ़ी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए…

2 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी, कोहरा और धुंध का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सर्दी का सितम लगातार जारी…

2 hours ago

निचलौल–पुरैना मार्ग पर भीषण हादसा, एक की मौत से मचा कोहराम

आमने-सामने की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा, महाराजगंज में युवक की मौके पर मौत, दूसरा…

2 hours ago