February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

यात्रा में होंगे शामिल जगदीश टाइटलर, सिख दंगों के सवाल पर कहा- क्या मेरे खिलाफ कोई FIR है?

नईदिल्ली एजेंसी।दिल्ली में भी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियां लगातार की जा रही है। इसको लेकर दिल्ली स्थित कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जगदीश टाइटलर भी शामिल हुए। जगदीश टाइटलर के शामिल होने के साथ ही कई सवाल उठने लगे। दरअसल, जगदीश टाइटलर का नाम दिल्ली में हुए सिख विरोधी दंगों में शामिल किया जाता रहा है। आज एक बार फिर से कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के बाद उनसे यही सवाल पूछा गया। इसके जवाब में जगदीश टाइटलर ने साफ तौर पर पूछ लिया कि क्या मेरे खिलाफ कोई भी मामला दर्ज है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह भारत में जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। 

अपने बयान में जगदीश टाइटलर ने कहा कि क्या मेरे खिलाफ (1984 के सिख विरोधी दंगों में) कोई प्राथमिकी है? सीबीआई ने मुझे क्लीयरेंस भी दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कुछ केवल राजनीति कर रहे हैं…हां, (भारत जोड़ो यात्रा) में शामिल होंगे, और मैं अपनी आखिरी सांस तक पार्टी के साथ रहूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो भी कर रहे हैं, हम उसके पक्ष में हैं। हम बड़े पैमाने पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बयान पर भी पलटवार किया। टाइटलर ने कहा कि केजरीवाल जो बोलना चाहते हो बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम पर पूरा देश से गौर कर रहा है। हमने इंदिरा गांधी के जमाने में देखा था कि क्या हुआ है। लोग राहुल गांधी से जुड़े रहे हैं ।

हालांकि, उनकी तस्वीरें आने के साथ ही विपक्ष जबरदस्त तरीके से कांग्रेस पर हमलावर हो जाता है। जगदीश टाइटलर का काम 1984 के सिख विरोधी दंगों में आ चुका है। कई सालों तक कांग्रेस ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी थी। लेकिन हाल में ही संपन्न हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस ने जगदीश टाइटलर को बड़ी जिम्मेदारी दी थी और उन्हें 20 सदस्य प्रदेश चुनाव समिति का सदस्य बनाया था। हालांकि इससे पहले वह कई सालों तक लगातार पार्टी में हाशिए पर रहे हैं।