आईटीआई में द्वितीय चरण के प्रवेश परिणाम घोषित, 19 से 24 जुलाई तक होंगे प्रवेश- प्रधानाचार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मेंहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2025-2026 के लिए द्वितीय चरण चयन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी विभागीय वेबसाइट https://www.scvtup.in अथवा https://www.upvesd.gov.in/dte पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की तिथि 19 जुलाई 2025 से 24 जुलाई 2025 (सभी कार्यदिवसों सहित) निर्धारित की गई है। चयन की स्थिति जानने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। चयनित होने पर अभ्यर्थी को बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाला जा सकता है।
चयन की सूचना अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी दी जा रही है। यदि अभ्यर्थी का चयन नहीं हुआ है, तो वेबसाइट पर उसकी रैंक संबंधी जानकारी प्रदर्शित होगी और उसे आगामी प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्र, अंक पत्रों की छायाप्रति (प्रमाणित) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्थान के कार्यालय में अंतिम तिथि से पूर्व संपर्क कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान स्थिर अथवा विकल्प खुला विकल्प में से एक का चयन कर प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करनी होगी। अंत में प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

1 hour ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

2 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

2 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

2 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

3 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

3 hours ago