बीबीसी के बजाए अदानी के दफ्तरों पर मारना चाहिए आईटी छापा- शाहनवाज़ आलम

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)l अल्पसंख्यक कांग्रेस के )प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने बीबीसी के दिल्ली और मुम्बई स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे को अपने अंत की तरफ बढ़ रहे तानाशाह की आत्मघाती मूर्खता करार दिया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि आयकर विभाग को छापा अदानी के दफ्तरों पर मारना चाहिए थाl लेकिन सरकार उससे बीबीसी जैसी विश्वस्तरीय मीडिया संस्थान पर छापा मरवा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर तानाशाह की तरह अपने अंत की तरफ बढ़ते हुए निर्णायक गलतियाँ कर रहे हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि 2002 के साम्प्रदायिक जनसंहार में उनकी भूमिका जानने के लिए लोगों को किसी बीबीसी की डॉक्युमेंट्री देखने की ज़रूरत नहीं है। उनकी भूमिका सबको वैसे ही पता हैl जैसे सबको पता है कि प्रधानमंत्री की डिग्री फ़र्जी है या एंटायर पोलिटिकल साइंस नाम का कोई विषय नहीं होता।
श्री आलम ने कहा कि ऐसा लगता है कि संसद में राहुल गांधी के भाषण के बाद प्रधानमंत्री मोदी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया हैl उन्हें यह समझना चाहिए कि सत्ता में होने से यह तथ्य नहीं बदल जायेगा कि अमेरिका समेत दर्जनों देशों ने उनको अपने देश में घुसने से प्रतिबंधित कर दिया थाl उनके गृह मंत्री हत्या के मामले में न सिर्फ जेल जा चुके हैं, बल्कि अपने राज्य से तड़ीपार भी किये जा चुके हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कड़ाके की ठंड में प्रशासन अलर्ट: डीएम ने देर रात अलाव, रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के बीच आमजन…

1 minute ago

दिल्ली में जहरीली हवा का कहर, सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, 27 स्टेशनों पर AQI 400 के पार, स्वास्थ्य…

1 hour ago

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, 16 घायल

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर…

1 hour ago

1.83 लाख श्रमिकों को मिलेगा साल में 125 दिन का काम, मनरेगा का नया नाम ‘वीबी-जी रामजी’

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)घनश्याम तिवारी जिले के एक लाख 83 हजार 506 सक्रिय मनरेगा श्रमिकों…

1 hour ago

पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’, 18 स्थानों पर जांच 221 व्यक्तियों व 147 वाहनों की चेकिंग, आमजन से सीधा संवाद

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं…

2 hours ago

समाज सुधार से राष्ट्र चेतना तक: स्वामी श्रद्धानंद का युगद्रष्टा जीवन

पुनीत मिश्र भारतीय नवजागरण और स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में स्वामी श्रद्धानंद जी एक ऐसे…

3 hours ago