संभल में IT रेड: मीट कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी, 100 से ज्यादा कर्मचारी फैक्टरी में ही बंद

संभल (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मीट कारोबार से जुड़ी बड़ी कार्रवाई जारी है। सरायतरीन निवासी मीट कारोबारी हाजी इमरान और हाजी इरफान के घर तथा गांव चिमियावली स्थित मीट फैक्टरी पर आयकर विभाग (Income Tax Department) की छापेमारी दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान फैक्टरी परिसर में 100 से अधिक कर्मचारी और मजदूर दो दिन से अंदर ही मौजूद हैं। आयकर टीम लगातार दस्तावेजों, खातों और डिजिटल रिकार्ड की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें – मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर ने थामा BJP का दामन, बोलीं- समाजसेवा के लिए राजनीति में शामिल हुईं

मोहल्ला नाला निवासी एक रिश्तेदार और चमन सराय निवासी एक कर्मचारी के घर पर भी जांच की गई, जहां से टीम को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले बताए जा रहे हैं।
मंगलवार को दिनभर IT टीम के अधिकारी फैक्टरी और कारोबारी के घर के बीच आना-जाना करते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हालांकि विभाग की ओर से अब तक किसी भी जब्ती या आयकर चोरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि बड़ी कर चोरी का मामला सामने आ सकता है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी बुधवार तक जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – संघ शताब्दी वर्ष पर निकला भव्य पथ संचलन

Karan Pandey

Recent Posts

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

14 seconds ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

8 minutes ago

भारत सेमीफाइनल में: वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…

16 minutes ago

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

8 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

9 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

10 hours ago