ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए संगठित होना जरूरी: पंडित सर्वेश पाठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से इन्दिरा स्टेडियम के पास अशोका हॉस्पिटल के ऊपर केडी पैलेस में आयोजित मंडलीय ब्राह्मण सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राम्हण महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विकास मिश्रा ने किया,सम्मेलन की शुरुआत मां सरस्वती व भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव को फरसा भेंट कर उनका स्वागत किया तथा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव पंडित सर्वेश पाठक ने कहा की ब्राह्मणों में बुद्धि व कार्य करने की क्षमता की कमी नहीं है, लेकिन ब्राह्मणों में बिखराव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते हम समाज में कमजोर साबित हो रहे हैं और ऐसे में हम सभी को एकजुट रहना होगा। एकजुटता से ही ब्राह्मण समाज का उत्थान सम्भव है। जिलाध्यक्ष डॉ. विकास मिश्रा ने कहा की सभी पदाधिकारी अखिल भारतीय ब्राम्हण महासंघ को ग्रामीण स्तर पर मजबूत बनाने में जुटे समाज के हर व्यक्ति को अखिल भारतीय ब्राम्हण महासंघ से जोड़ने के लिए ब्लॉक स्तर पर टीम तैयार करें, सम्मेलन में मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंशुमान शुक्ला, मंडल मीडिया प्रभारी विनोद त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्याय पंकज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गंगाराम शुक्ला, जिला प्रवक्ता अजय शुक्ला, जिला संगठन मंत्री राजेश द्विवेदी व मितवर्धन द्विवेदी, मनीष उपाध्याय जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप दुबे विशेश्वरगंज ब्लॉक अध्यक्ष, कन्हैयालाल पांडे उपाध्याय, रूप नारायण द्विवेदी, चित्तौरा ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, हजूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष विपिन तिवारी, श्रावस्ती जिला प्रभारी अखंड प्रताप पाठक, श्रावस्ती संगठन मंत्री मनदीप दुबे, बलरामपुर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हिमांशु मिश्रा व योगेंद्र शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान जिला संगठन मंत्री राजेश दुबे को मंडल उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष विशेश्वरगंज को जिला संगठन मंत्री बहराइच बनाया गया। विशेश्वरगंज उपाध्यक्ष को विशेश्वरगंज ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया,वहीं बहराइच युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामजी मिश्रा को निष्क्रिय होने के कारण शुभम तिवारी को अखिल भारतीय ब्राम्हण महासंघ युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तथा जिला अध्यक्ष श्रावस्ती राजकुमार तिवारी जी मनोनीत होने के बाद एक बार कोई भी बैठक में नहीं आने के कारण पद मुक्त किया गया,जब तक जिला अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होती है तब तक अध्यक्ष का कार्य जिला प्रभारी के पास रहेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

11 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

11 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

11 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

12 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

12 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

12 hours ago