Categories: Uncategorized

बच्चों को हिंसामुक्त बचपन मिलना आवश्यक : एडीजे

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रत्येक बच्चे को हिंसा से मुक्त बचपन मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश में बच्चों से संबंधित विभिन्न कानून बनाए गए हैं।
उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कही। वह शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बच्चों के प्रति कानून में किए गए विभिन्न प्रावधानों के बारे में चर्चा किया। इसके साथ ही बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बाल संप्रेक्षण गृह, किशोर न्याय बोर्ड तथा बच्चों के लिए जनपद में संचालित न्यायालय के बावत जानकारी दिया। जनपद में संचालित बाल कल्याण समिति के उद्देश्य के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रबंधक डा.विवेक खन्ना, वीरेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक गण आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

13 minutes ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

29 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

48 minutes ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

54 minutes ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

59 minutes ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

9 hours ago