मदरसे में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं से सम्बन्धित डाटा फीड कराना अनिवार्य

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि रजिस्ट्रार / निरीक्षक, उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा प्रदेश स्तर पर संचालित राज्यानुदानित मदरसा, आधुनिकीकरण योजना से आच्छादित एवं मान्यता प्राप्त मदरसों सभी को यू-डायस + पोर्टल पर आधार नम्बर आधारित छात्रों की संख्या से सम्बन्धित डाटा फीड किये जाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि जनपद देवरिया के मदरसा पोर्टल पर लॉक सभी 123 मदरसो द्वारा अपने-अपने मदरसे में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं से सम्बन्धित डाटा फीड किये जाने के निर्देश जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से निर्गत पत्रों को व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से पूर्व में ही दी जाती रही है, किन्तु बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त कराये गये अद्यतन रिपोर्ट से यह ज्ञात हुआ है कि अभी भी जनपद के कतिपय मदरसों द्वारा या तो यू-डायस+ पोर्टल पर छात्रों से सम्बन्धित डाटा फीडिंग का कार्य आरम्भ ही नहीं किया गया है अथवा आरम्भ किया गया है मात्र 25 से भी कम छात्र / छात्राओं से सम्बन्धित डाटा ही फीड कराया गया है। जिससे जिले की रैकिंग अत्यन्त कम है।
जनपद में संचालित सभी मान्यता प्राप्त मदरसों को उन्होंने अवगत कराया है कि वे यू-डायस + पोर्टल पर अपनी संस्था में अध्ययनरत सभी छात्र / छात्राओं का डाटा शत-प्रतिशत तत्काल प्रभाव से फीड कराना करना सुनिश्चित करें एवं उन्हें पूर्ण करते हुए उसकी सूचना कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को एक सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिन मदरसों द्वारा एक सप्ताह के पश्चात भी यू-डायस + पोर्टल पर अपनी छात्र संख्या की फीडिंग नहीं आरम्भ की जायेगी। उन्हें यह मानते हुए कि ये मदरसे वर्तमान में असंचालित है, उनके विरूद्ध यथोचित कार्यवाही करते हुए रजिस्ट्रार / निरीक्षक, उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ को मान्यता प्रत्याहरित करने सम्बन्धी सूचना प्रेषित कर दी जायेगी जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व मदरसा प्रबन्धक / प्रबन्ध तंत्र का होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

6 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

6 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

6 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

7 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

7 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

8 hours ago